फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nawab of bahawalpur will come rampur

Rampur News: नबाव ऑफ बहावलपुर जल्द आएंगे रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
nawab of bahawalpur will come rampur
रामपुर। बंटवारे के बाद पहली बार रामपुर शाही घरानों के वंशज पाकिस्तान में मिले। रामपुर के अंतिम शासक नबाव रजा अली खां के पौत्र कासिक अली खां और बहावलपुर रियासत के आखिरी नबाव सादिक मोहम्मद खां के पौत्र नबाव उस्मान खां अब्बासी ने एक दूसरे से मिलकर खुशी का इजहार किया। वहीं दोनो ने रियासतों से जुड़ी बातों को भी साझा किया। बताया गया कि नबाव ऑफ बहावलपुर जल्द रामपुर आएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां इस समय पाकिस्तान में हैं। वह पाकिस्तान के लाहौर में रविवार को पहुंचे। बताया गया कि बहावलपुर 1609 से 1955 तक रियासतें रही हैं। बंटवारे के समय रामपुर से पाकिस्तान जाने वाले लोगों को नबाव ऑफ बहावलपुर ने शरण दी थी। बताया गया कि काफी संंख्या में रामपुर से गए लोगों के परिवार वहां मौजूद हैं। इस दौरान नबाव काजिम अली खां ने नबाव उस्मान खां अब्बसी को दोनो शाही घरानो के बीच दोस्ती और अच्छे रिश्ते को प्रमाणित करने के दस्तावेज भी सौंपे। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाब ऑफ बहावलपुर रामपुर आएंगे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed