{"_id":"6102ee348ebc3e094678162b","slug":"nawab-family-property-distribution-today-is-the-last-day-to-submit-objection-on-the-partition-plan-rampur-news-mbd3974767100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा : विभाजन योजना पर आपत्ति प्रस्तुत करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा : विभाजन योजना पर आपत्ति प्रस्तुत करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति बंटवारा प्रकरण में प्रस्तुत की गई प्रस्तावित विभाजन योजना पर शुक्रवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसको लेकर पक्षकारों के अधिवक्ता तैयारी कर रहे हैं। संभवत: शुक्रवार को पक्षकार अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रस्तावित विभाजन योजना को लेकर अपनी आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। लेकिन, पिछले साल से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण न्यायालय संबंधी कार्य भी प्रभावित रहे, जिस कारण निर्धारित समय अवधि में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लेकिन, अब यह प्रक्रिया कोर्ट में रफ्तार पकड़ चुकी है।
मामले में गुरुवार 15 जुलाई को कोर्ट में प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत की गई थी। इसके बाद इस पर सभी पक्षकारों से आपत्ति भी मांगी गई थी। आपत्ति देने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया था, जो शुक्रवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इस मामले में 11 पक्षकारों के अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं, मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को संभवत: उनके पक्षकारों के माध्यम से आपत्ति दाखिल की जाए, इसको लेकर तैयारी चल रही है।