{"_id":"62ffd77d5d7f926ece3c7d2f","slug":"natorious-arrested-in-case-of-attacking-on-revenu-team-rampur-news-mbd4382825190","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम पर हमले करने के आरोप में 25 हजार का एक और ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम पर हमले करने के आरोप में 25 हजार का एक और ईनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व टीम के साथ मारपीट, लूट और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 25 हजार के एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चेन, मोबाइल और कार बरामद की है। वहीं, पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
18 जून को नायब तहसीलदार संजय कुमार व शिव प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व टीम के साथ जौहर की पुलिया से बगी गांव की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने खनन से भरी एक गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर खनन माफिया ने हमला कर दिया था। आरोप था कि इस दौरान नायब तहसीलदार बचने का प्रयास करते हुए आगे निकल गए, तो खनन माफिया ने उनका पीछा किया और गाड़ी पर फायरिंग की। इस दौरान टीम के साथ मारपीट करते हुए गले में पड़े सोने के आभूषण लूट लिए थे। मामले में नायब तहसीलदार संजय कुमार की ओर से गंज थाने में तहरीर दी गई थी। जिस पर गंज पुलिस ने स्वार के बिजारखाता निवासी मुजफ्फर, सोनू उर्फ शुएब, चिंटू, उसमान, नदीम, सोनकपुर निवासी नासिर, मेहरबान, अनीस, नाजिम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद आरोपियों के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित हो गया था। वहीं, शुक्रवार को गंज पुलिस ने एक और आरोपी स्वार थाना क्षेत्र के बिजारखाता निवासी शोएब उर्फ सोनू को सैंजनी हमसफर चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेंन, मोबाइल फोन और घटना के समय प्रयोग में लाई कार बरामद कर ली है। गंज थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं।