{"_id":"626718cb3f9941651460d926","slug":"naresh-tikait-said-instead-of-demolishing-the-illegally-occupied-buildings-build-old-age-homes-hospitals-and-schools-in-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: नरेश टिकैत बोले- अवैध कब्जा कर बने भवनों को तोड़ने के बजाए उनमें वृद्धाश्रम, अस्पताल और स्कूल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: नरेश टिकैत बोले- अवैध कब्जा कर बने भवनों को तोड़ने के बजाए उनमें वृद्धाश्रम, अस्पताल और स्कूल बनाएं
Tue, 26 Apr 2022 03:25 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Apr 2022 03:25 AM IST
सार
बुलडोजर का इस्तेमाल नए और अच्छे भवनों पर नहीं करना चाहिए। यदि वह अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं तो उनका उपयोग वृद्धा आश्रम, स्कूल और अस्पताल बनाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अवैध कब्जे कर बनाए गए भवनों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त न करे बल्कि उनमें वृद्धाश्रम, अस्पताल और स्कूल बनाए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ध्यान देने की भी मांग की।
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत मंगलवार को रुद्रपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान सोमवार रात को रामपुर में भाकियू के कार्यालय पर रूके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बुलडोजर का इस्तेमाल नए और अच्छे भवनों पर नहीं करना चाहिए। यदि वह अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं तो उनका उपयोग वृद्धा आश्रम, स्कूल और अस्पताल बनाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली, गन्ने और पानी से संबंधित समस्याओं का समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली हरियाणा की तर्ज पर दी जानी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद व लखविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन