{"_id":"5b3527c94f1c1b5d748b754f","slug":"nanital-hiway-four-hours-jam-in-bilaspur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर चार घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर चार घंटे रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा रहा। इसकी वजह से नगर के आंतरिक मार्गों पर भी जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे वाहन रेंग रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नैनीताल हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे बिजलीघर के पास रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई।
रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
हालांकि, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय जाम को खुलबाने मेें लगे रहे। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों का चिलचिलाती धूप के कारण बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में टूरिस्टों को बुरा हाल रहा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जाम लगने का कारण खराब ट्रक के अलावा हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण, हाईवे पर बेततरीब चलने वाले छोटे वाहनों के चालक भी रहे हैं, जो वाहनों को हाईवे पर आगे निकलने की होड़ में आड़े तिरछे लगा रहे थे। जिसके कारण देखते देखते ही जाम की हालत पैदा हो जाती है।
उन्होंने कहा कि जाम से निपटने के लिए जनता का सहयोग मिलना चाहिए। जबकि, हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास कुछ लेागों ने छबील लगाकर यातायात व्यवस्था को काफी प्रभावित किया था।