फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   namaj on friday in ramjan

Rampur News: जिंदगी में बुराइयां छोड़ने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
namaj on friday in ramjan

विज्ञापन
स्वार। मुकद्दस रमजान का पहला दिन जुमा का दिन रहा। जुमे की नमाज में नमाजियों की भीड़ उमड़ आई। नगर और देहात की मस्जिदें पूरी तरह से पैक हो गईं। मस्जिदों में इमामों ने तकरीर के दौरान रोजे की फजीलत बयान की और कहा कि जिंदगी में बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लें।

पहले जुमे को नगर की जामा मस्जिद में सबसे अधिक नमाजी पहुंचे। अजान होते ही लोग मस्जिद में पहुंचना शुरु हो गए। तयशुदा वक्त पर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी ने नमाज अदा कराई। बस स्टैंड की गौसिया मस्जिद में भी भारी भीड़ रही जिसके चलते मस्जिद भर गई। इसके अलावा मोहल्ला रसूलपुर, अगलगा, नौगजा, घासमंडी, चमन मस्जिद, नूरी मस्जिद के अलावा रसूलपुर फरीदपुर, धनौरी, मुकरमपुर, समोदिया, मिलक काजी, धनपुर शाहदरा, जालफ नगला, अलीनगर जागीर, अलीनगर उत्तरी, मौहब्बत नगर, रतनपुरा, जामिनगंज, मुंशीगंज, गूलड़ पीपलसाना, मिलकताज खां,रजागनर और पुस्वाड़ा आदि गांवों में भी पहले जुमे को नमाजियों से मस्जिदें फुल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed