फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   namaj of friday after two o clock

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को दो बजे होगी अजान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
namaj of friday after two o clock
रामपुर। शुक्रवार को होली का त्योहार और जुमा एक साथ है। ऐसे में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने बैठक कर इस जुमे को नमाज के समय में बदलाव किया है। इस जुमे यानी 18 मार्च को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए अजान एक बजे की जगह दो बजे होगी और खुतबा सवा दो बजे से होगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली के त्योहार और जुमे के एक साथ होने पर जुमे की नमाज को लेकर चर्चा की गई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव मुकर्रम रजा खां इनायती ने बताया कि प्रशासन ने इस बार होली के दिन रंग खेलने का समय दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया है। होली का त्योहार देशवासी भाइयों का त्योहार है, इसलिए इसका ख्याल रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। मुकर्रम रजा खां इनायती ने बताया कि इस जुमे को जामा मस्जिद में अजान का समय दोपहर एक बजे से बदलकर दो बजे कर दिया गया है जबकि खुतबा सवा दो बजे होगा और खुतबे के तुरंत बाद नमाज शुरू होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने शहर की अन्य मस्जिदों के से भी गुजारिश की है कि वो होली के त्योहार को देखते हुए इस जुमे को नमाज का वक्त दोपहर दो बजे या उसके बाद ही निर्धारित करें। बैठक में शहर इमाम मौलाना मुफ्ती महबूब अली, इमाम जामा मस्जिद मौलाना मोहम्मद रेहान खां, मौलाना नासिर खां, नायब इमाम जामा मस्जिद मौलाना मोहम्मद फैजान खां वजीही, मौलाना मोहम्मद हसीब, नजाकत अली खां, सैयद शुएब मियां, सचिव मुकर्रम रजा खां इनायती, शुएब मोहम्मद खां, मौलाना शाहिद , खालिद हसन और अब्दुल नबी अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed