फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   namaj of bakrid in rampur

बारगाह-ए-इलाही में झुके लाखों सिर

Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
namaj of bakrid in rampur
बकरीद पर लाखों लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में दो रकअत नमाज अदा की। उलमा ने नमाज, हज और कुर्बानी की अहमियत बयान की। मुल्क और कौम की, अमन और अमान कायम रहने और हज कुबूल फरमाने की दुआ को भी लाखों हाथ उठे। मक्का हादसे में मारे गए हाजियों की मगफिरत की भी दुआ की।
विज्ञापन



नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। फज्र की नमाज के साथ ही लोगों ने बकरीद की नमाज की तैयारी शुरू कर दी थी। मुसलमान साफ सुथरे कपड़े पहनकर दो रकअत नमाज अदा करने के लिए घरों से निकल पड़े। काफी तादाद में लोगों ने ईदगाह की तरफ रुख किया। वक्त से पहले ही ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गई थी।
विज्ञापन



ईदगाह में जगह कम पड़ी तो सड़कों पर ही सफबंदी की गई। शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली ने बकरीद की नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में नमाज, हज और कुरबानी की अहमियत और फजीलत बयान की। नमाज के बाद शहर इमाम ने खुतबा पढ़ा। बाद में कौम-मुल्क की तरक्की, अमन-चैन की तरक्की, हज कुबूल फरमाने की दुआ को लाखों हाथ उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मक्का हादसे में मारे गए हाजियों की मगफिरत के लिए भी दुआ कराई गई। जामा मस्जिद समेत शहर की और तमाम मस्जिदों में भी काफी तादाद में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। उलमा ने कहा कि कुर्बानी अल्लाह की रजा के लिए की जाती है। मुसलमानों से आपस में मुत्तहिद होकर बेहतर जिंदगी गुजारने की सीख दी।



उलमा ने हिदायत दी कि सभी से अच्छा सुलूक करें। इस्लाम के उसूलों पर चलकर बेहतर जिंदगी गुजारें। उन्होंने कहा कि हज करने से इंसान पाक-साफ हो जाता है। हर साहिबे निसाब पर कुर्बानी वाजिब है। सैफनी क्षेत्र में शुक्रवार को बकरीद की नमाज अदा की गई। कस्बा स्थित ईदगाह में इमाम कारी अतीकुर्रहमान ने लोगों को नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed