फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakvi addressed people

पाई-पाई का हिसाब देगी केंद्र सरकार : नकवी

Sat, 26 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
nakvi addressed people
रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार जनता को एक-एक पैसे का हिसाब देगी। देश भर में 200 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे और वो जनता पाई-पाई का हिसाब देंगे। नकवी शुक्रवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास को कार्यकर्ताओं को संबोेधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले रामपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोसी पुल के पास उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबकुछ लुटाकर सपा सरकार होश में आई है। चार सालों के दौरान प्रदेश की जनता जो जुल्म और अत्याचार हुए हैं उसका प्रायश्चित अब संभव नहीं है। कि सपा सरकार अपनी विदाई का ढोल न पिटे, सम्मानजनक विदाई ले ले।
विज्ञापन


यूपी के मंत्रियों के विदेश दौरे पर उन्होंने का कहा कि घूम आने दीजिए, पता नहीं फिर जाने कहां जाना पड़े। उत्तराखंड में चल रहे राजनीतिक उठा पटक पर कहा कि उत्तराखंड के दागी कांग्रेसी अब बागी बन गए हैं और कांग्रेस का घर घरौंदा। उत्तराखंड के कांग्रेसी विधायक पार्टी की नीतियों से ऊब चुके हैं। विधानसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है, उससे पहले कांग्रेस की सरकार धराशायी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सात दिन के अंदर ही प्रदेश, जिला और मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुआ करेगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, बलदेव सिंह औलख, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, ख्यालीराम लोधी, दीक्षा गंगवार, लक्ष्मी सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, महासिंह राजपूत, महेश मौर्या, छत्रपाल यादव, अशोक विश्नोई, चंद्र प्रकाश शर्मा, दीप गोयल, पंकज लोधी, प्रेम शंकर पांडे, ऋषि पांडे, नन्हें राम पांडे रहे।00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed