{"_id":"58f909bd4f1c1ba346473aa7","slug":"nainital-hiway-jam-in-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में नैनीताल मार्ग पांच घंटे तक रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में नैनीताल मार्ग पांच घंटे तक रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/रामपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के बीचोबीच से गुजरने वाले नैनीताल मार्ग पर गुरुवार को सुबह 11 बजे से रोड पर साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम लग गया । इस के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी ट्रैफिक बढ़ने के कारण जाम हो गए। जाम में फंसे सैलानी तथा राहगीरों का भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग शाम चार बजे से आवागमन सामान्य हो सका।
नगर में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। इसमें आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण समेत बड़ी संख्या में लोग बाजार में आते हैं। साप्ताहिक बाजार के कारण सड़कों पर ठेलों, फड़ों आदि के कारण सुबह करीब ग्यारह बजे मार्ग पर खनन की गाड़ियों समेत बड़ी गाड़ियों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। धीरे- धीर जाम की स्थिति खराब होने लगी तथा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
बाजपुर तथा मुरादाबाद की ओर सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया लेकिन वाहनों के अधिक आवागमन हो जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग भी ठप हो गया। शाम को करीब चार बजे वाहनों का दबाव कम होने से जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन