फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagar kirtan in rampur

गुरवाणी और वाहे गुरु के जयघोष से गूंज उठा नगर

Thu, 14 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in rampur
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान वाहे गुरु के जयघोष से नगर कीर्तन गुंजायमान रहा। इससे क्षेत्र के सड़क और गलियां धर्ममय हो गईं। वहीं श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर फूल बरसा कर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



इस मौके पर गतका पार्टी ने अपने करतब दिखा लोगों को अचंभित कर दिया। रात 8.30 बजे श्री गुरु गोबिंद सिंह पार्क में नगर कीर्तन का समापन हो गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ शास्त्री नगर स्थित गुरुद्वारे से किया गया। इससे पहले सुबह गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में नितनेम और सुखमनी साहिब के पाठ के साथ ही अरदास की गई।
विज्ञापन



नगर कीर्तन में सबसे आगे निहंग सिंघों का जत्था पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर चल रहा था। इसके साथ ही रणजीत अखाड़ा और बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा के युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आकर्षित किया। पुरुष और महिलाओं के जत्थे कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली से जिया बैंड और पंजाब लुधियाना से आया बैगपाइपर बैंड नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं, सोनी और मस्ताना बैंड पर गुरवाणी की धुन से भक्तिमय माहौल का अहसास करा रही थी। नगर कीर्तन में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र हेमकुंठ साहिब की झांकी रही।



इस दौरान फूलों से सजी पालकी पर गुरु ग्रंथ साहिब को पूरे नगर में कीर्तन के साथ लेकर चले। नगर कीर्तन की अगुआई पंज प्यारों द्वारा की गई। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, मंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, रघुवीर सिंह उप्पल, अवतार सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सतविंदढ्र सिंह, मनोहर सिंह, रविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed