फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagar kirtan in bilaspur

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

Tue, 24 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in bilaspur
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 547 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर मंगलवार को नगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान समूचा नगर ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के उद्घोष से गूंजा उठा। वहीं, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन



नगर कीर्तन का शुभारंभ माटखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से हुआ। नगर कीर्तन में मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी, न्यू ऐज पब्लिक स्कूल दशमेश पब्लिक स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, ब्रह्मदत्त सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कालेज, श्री गुरुनानक इंटर कालेज आदि स्कूलों के बच्चे सुसज्जित वेशभूषा में जयघोष के साथ सबद कीर्तन गाते और करतब दिखाते चल रहे थे।
विज्ञापन



स्वर्ण मंदिर आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे श्रद्धालु सड़क पर झाड़ू लगाते चल रहे थे। उनके पीछे पंज प्यारे और पंज निशानची चल रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी ने माहौल को रोमांचक बना दिया। कीर्तन माठखेड़ा रोड से शिव बाग मंडी पहुंचा। यहां दीवान बिच जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संचालन महासचिव तीरथ सिंह व बलवीर सिंह चौहान ने किया। बसपा नेता संतोष शर्मा व ट्रक यूनियन ने पंज प्यारों को सरोपे देकर सम्मानित किया। इसके बाद डाकखाना रोड, रामपुर रोड, नगर के मुख्य चौराहे से पुन: गुरुद्वारे पहुंचकर कीर्तन संपन्न हो गया। व्यवस्था में प्रधान भगत सिंह, विचित्र सिंह, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह चौहान, अमरीक सिंह चौहान, सूरत सिंह, तारा सिंह चंदी, सुरेंद्र सिंह, खुशपाल कौर, परमजीत कौर, मनप्रीत कौर मन्नू, किरन कौर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed