फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mutawalli was buried in the Imambara itself.

Rampur News: मुतवल्ली को इमामबाड़े में ही किया गया दफन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Mutawalli was buried in the Imambara itself.
रामपुर। परचई गांव में इमामबाड़े के मुतवल्ली तस्वीर मियां की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मुतवल्ली के शव को इमामबाड़े में ही दफनाया गया। परिजनों ने बताया कि मुतवल्ली तसवीर मियां ने कहा था कि मरने के बाद मुझे इमामबाड़े मे ही दफन करना।अजीमनगर थाना क्षेत्र में मुतवल्ली की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को हत्या के कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र के चलते हत्या के शक के आधार पर भी लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

तसवीर मियां इमामबाड़े के मुतवल्ली होने के साथ-साथ इमामबाड़ा परिसर में रहकर झाड़फूंक और ताबीज देने का काम करते थे। शुक्रवार करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इमामबाड़े के अंदर घुसकर उनकी हत्या कर दी थी। उनके चीख न निकले इसलिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पड़ाेसी गांव की महिला ने सबसे पहले शव देखा था। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मृतक के दामाद अब्दुल रहमान, उसके भाई गुड्डू और खानदानियों एवं रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए उठाया। प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed