{"_id":"6ac2b25967645f440b0ad89d","slug":"youth-congress-took-out-a-protest-march-against-the-cec-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181719-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवा कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवा कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पद से हटाने और देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
युवा कांग्रेस नेताओं ने जौहर अस्पताल के चौराहे से नानकार तक विरोध मार्च निकाला। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता खत्म हो चुकी है और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अल्तमश अली खां, जिला प्रवक्ता ताहिर अंजुम, प्रदेश सचिव मणि कपूर, शहर अध्यक्ष यासिर खां, मुसर्रत अली खां, अजीमुद्दीन, मोहम्मद फाजिल, मोमिन खां, रूमान खां, कामिल अहमद, लुकमानुद्दीन, जुबैर अली, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।