फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mutavalli murder case: Only close relatives are suspected, daughter and son-in-law are interrogated

मुतवल्ली हत्याकांड : करीबियों पर ही शक, बेटी व दामाद से पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Mutavalli murder case: Only close relatives are suspected, daughter and son-in-law are interrogated
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में इमामबाड़े के मुतवल्ली तस्वीर मियां (65) की हत्या के मामले में पुलिस को करीबियों पर ही शक है। पुलिस का मानना है कि आसपास एक बड़ी घटना हो गई और परिजनों को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में शक करीबियों के ईर्द-गिर्द ही घूम रहा था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा भी कर सकती है। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से अभी मना कर दिया लेकिन पुलिस सोमवार को मामले का खुलासा कर सकती है। इमामबाड़े के मुतवल्ली तसवीर मियां की उम्र 65 वर्ष थी और वो इमामबाड़े मे ही झाड़-फूंक और ताबीज बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इमामबाड़े के अंदर घुसकर मुतवल्ली की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। कुछ देर बाद आई पड़ोसी गांव के की महिला ने खून से लथपथ मुतवल्ली को जमीन पर गिरा देखा तो चीखने लगी थी। बाद में एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दो दिन से पुलिस मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में तसवीर मियां की बेटी हमसीरन व दामाद अब्दुल रहमान से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को किसी करीब पर ही शक है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed