फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   musalman fallow kuran

कुरान के दायरे से गुजरें मुसलमान

Sat, 11 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
musalman fallow kuran
रामपुर में शुक्रवार को जामा मस्जिद में रमजान माह के पहले शुक्रवार पर नमाज अदा करते नमाजी।

विज्ञापन
 रमजानुल मुबारक के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों का जमावड़ा लगा रहा। उलमा ने रोजे की फजीलत बयान की। मुल्क और कौम की सलामती की भी दुआ कराई गई। 

रमजान का पहला जुमा पर नमाजी वक्त से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। जामा मस्जिद में समेत ज्यादातर मस्जिदों में काफी संख्या में नमाजी जुटे। नमाज से पहले खुतबे में उलमा ने रमजान को रहमत का महीना बताया। रोजे और इबादत कर अल्लाह की रजा हासिल करें।
विज्ञापन


रोजा हर बालिग, तंदरुस्त और मुकीम पर फर्ज है। उलमा ने कहा कि रोजेदार के ऊपर अल्लाह की बेशुमार रहमतें होती हैं। हर मुसलमान को चाहिए कि इस माह को अच्छी तरह कुरान की नसीहत के दायरे में गुजारें। दूसरे की तकलीफ का भी अहसास करें। उलमा ने पहले अशरे की भी फजीलत बयान की। नमाज के बाद  मुल्क, कौम और मिल्लत की सलामती की दुआ कराई गई। नगर पालिका की ओर से मस्जिदों को जाने वाले रास्तों में चूना भी डलवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed