फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder or suicide, the crime branch will investigate

Rampur News: हत्या या आत्महत्या, जांच करेगी क्राइम ब्रांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Murder or suicide, the crime branch will investigate
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या की गई या फिर उन्होंने आत्महत्या की, अब इस मामले की विवेचना शहर कोतवाली पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस शुरू से ही आत्महत्या मान रही है लेकिन बेटे ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी 63 वर्षीय अब्दुल रहीम खां स्वास्थ्य विभाग से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दस नवंबर की सुबह वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकले थे। किला परिसर में एलआईयू कार्यालय के पास उनका गोली लगा शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, सुसाइड नोट और स्कूटी बरामद की थी।
विज्ञापन

अब्दुल रहीम के बेटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कुंडा निवासी अब्दुल सलाम, जुबैर व रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था। हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच की, जिसके बाद यह बात सामने आने लगी थी कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। मौके पर बरामद किए गए रिवॉल्वर की जांच में यह बात सामने आई कि रिवॉल्वर में खोखा फंसा मिला था।

इस बीच इस मामले की विवेचना अब शहर कोतवाली से वापस ले ली गई है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने इस मामले की विवेचना अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इसको लेकर उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह आदेश शहर कोतवाली भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed