{"_id":"580e5f884f1c1b944ebc21f0","slug":"murder-of-young000","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में अवैध संबंधों में युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में अवैध संबंधों में युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/ रामपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव चंदूपुरी में अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर दी गई। 16 दिन बाद सोमवार को उसका शव तालाब में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। कपड़ों से युवक की शिनाख्त की गई। युवक के बड़े भाई ने अपने साले के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि आरोपी के
युवक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरी निवासी स्वराज सिंह (35) पुत्र जसवंत सिंह आठ अक्तूबर को लापता हो गया था। परिजनों ने स्वराज सिंह के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तब ही से पुलिस तथा परिजन स्वराज सिंह को तलाशने में लगे थे। सोमवार सुबह ग्राम चंदूपुरी के जंगलों में संजय सिंह के खेत के पास तालाब से दुर्गंध आ रही थी। पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तभी उनकी नजर क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। कपडे़ देख कर शव की शिनाख्त की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
स्वराज के बड़े भाई लेखराज ने अपने साले अनिल पर मृतक की बीवी से अवैध संबंध होने पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्वराज सिंह की मौत ग्राम में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, हत्या कैसे की गई है। यह
विज्ञापन