{"_id":"60fdaf238ebc3e57f178a5b0","slug":"murder-of-villager-rampur-news-mbd396987716","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगने पर ग्रामीण पर लाठी-डंडो व लोहे की रॉड से किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के रुपये मांगने पर ग्रामीण पर लाठी-डंडो व लोहे की रॉड से किया हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक खानम (रामपुर)। एक ग्रामीण को उधार के रुपये मांगने पर मौत दे दी गई। उधार के रुपये मांगने गए ग्रामीण को चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से भी वार किया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में ग्रामीण को सीएचसी ले जा रहे थे, इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्राम माहूनागर निवासी तस्वीर ने गांव के ही बशीर को साठ हजार रुपये उधार दे रखे थे। जिसको लेकर वह पिछले काफी समय से रुपये वापस मांग रहे थे, लेकिन उसे हर बार बहाना बनाकर टाल दिया जाता था। रविवार सुबह तस्वीर फिर इन लोगों से रुपये मांगने के लिए उनके घर चले गए। आरोप है कि रुपये मांगने पर उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। तस्वीर ने विरोध किया, तो उन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तस्वीर पर लोहे की रॉड से भी वार किए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मारपीट कर रहे लोगों से उसे छुड़वाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन आननफानन में सीएचसी लेकर जाने लगे, लेकिन ग्रामीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई शब्बू ने बशीर पुत्र मटरू, खलील व वहीद पुत्र मटरू व वसीम पुत्र बशीर के खिलाफ हत्या के आरोप में तहरीर दी है।