{"_id":"61b3a68544336c57c1031710","slug":"murder-of-student-rampur-news-mbd4122300136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी बीएससी के छात्र की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी बीएससी के छात्र की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। गुरुवार को फंदे पर लटके मिले छात्र के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है, जिसने परिजनों की हत्या की आशंका को बल दिया है। लिहाजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंजनखेड़ा गांव निवासी श्याम बिहारी पेशे से कृषक हैं और उनके दो पुत्र हैं। जिनमें उनका बड़ा लड़का शिवहरी उर्फ रिंकू (24) बीएससी कर रहा था और साथ में खेती में भी पिता का हाथ बंटाता था। जबकि, छोटा पुत्र मुनीश घर पर ही रहता है। परिजनों का कहना है कि बुधवार रात को शिवहरी उर्फ रिंकू अपने कमरे में सोया था।
गुरुवार सुबह लगभग छह बजे पिता जब रिंकू को जगाने कमरे में गए तो देखा रिंकू का शव रस्सी के फंदे से झूलता मिला। कुछ ही देर में परिजनों के साथ तमाम लोग एकत्र हो गए। शिवहरि का शव फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
परिजनों से सूचना मिलते ही मिलक प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ ही देर बाद सीओ धर्म सिंह मर्छाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया था। मृतक के परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कह दिया था।
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी चौंका दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्र की गला दबाकर हत्या की गई है। जिस संबंध में गुरुवार की देर रात गांव के ही दो भाई सुभाष एवं हुकुम सिंह को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।