फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, तनाव 

Sat, 04 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder
दीनपुर गांव में बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव के शव ले जाने का विरोध करते परिजन। 

विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दीनपुर में शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि गुरुवार की शाम वह शौच के लिए घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव जंगल में पड़ा मिला।

 पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा रही पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से छीनाझपटी भी की। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में सपा नेता (कोटेदार) सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


    बताते हैं कि दोनों पक्षों में राशन वितरण को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इधर, हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आरोपी गांव से फरार हैं। गांव में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। सीओ सिटी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दीनपुर गांव निवासी लोक निर्माण विभाग में बेलदार मुकेश यादव के पुत्र अनुज यादव (27) का गांव के ही सपा नेता पर्वत सिंह यादव (कोटेदार) से  पुराना विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्ष आमने- सामने आ चुके थे। गोली भी चल चुकी थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम अनुज शौच के लिए घर से निकला था। रात में देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद था। 
पूरी रात परिवार खोजबीन करता रहा।  शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने जंगल में अनुज की लाश देखी। इस पर उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। अनुज यादव की कनपटी पर गोली लगी थी।


 भाई राजेश यादव ने थाने में दी गई तहरीर में सपा नेता पर्वत सिंह यादव सहित उसके रिश्तेदार झंडा सिंह, करतार सिंह, वीर सिंह, बिट्टू सिंह, राजेन्द्र सिंह, नत्थू सिंह पर अनुज की हत्या का आरोप लगाया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद ः गांव के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी राशन को लेकर  पर्वत सिंह से अनुज यादव का विवाद हो गया था।  पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed