फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder in Rampur: young man sleeping in Patwai was beaten death, body found 200 meters away police station

रामपुर में हत्या: पटवाई में सो रहे युवक को पीट-पीटकर मार डाला, थाने से 200 मीटर दूर खून से लथपथ शव मिला

Tue, 19 Nov 2024 02:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटवाई (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 02:33 PM IST
सार

पटवाई चौराहे पर युवक का खून से लथपथ शव मिला है। उसकी पहचान बरेली निवासी के रूप में हुई। युवक को बेरहमी से पीटकर मारने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Murder in Rampur: young man sleeping in Patwai was beaten death, body found 200 meters away police station
पटवाई में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

पटवाई चौराहे पर सोमवार रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ था और पास ही डंडे पड़े हुए थे। घटना पटवाई थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। जहां रात में चौकीदार की ड्यूटी भी रहती है। युवक की पहचान बरेली जिले के निवासी के रूप में हुई।

विज्ञापन


वह पांच-छह साल से पटवाई क्षेत्र में रहकर नाक-कान छेदने का काम करता था। रात को वह चौराहे पर पकौड़ी और जलेबी की दुकानों के तखत पर ही सो जाया करता था। पकौड़ी दुकान के मालिक ने बताया कि सोमवार रात युवक उनकी दुकान के तखत पर सो गया था।
विज्ञापन


रात 10 बजे दुकान बंद कर मालिक घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पर युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। यह वारदात मुख्य चौराहे पर हुई, लेकिन किसी को खबर तक नहीं लगी। माना जा रहा है कि युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवाई थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed