{"_id":"6a8f3821e1fae3fe7b050477","slug":"murder-case-registered-against-seven-over-youths-death-rampur-news-c-282-1-smbd1027-178769-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। खेत पर काम करने के लिए घर से निकले युवक का शव मंगलवार शाम गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला था। मृतक के हाथ आगे की ओर बंधे और पैर जमीन से लगे होने के कारण परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम भैसोड़ी निवासी ब्रिशन ने बताया कि उनका पुत्र गौरव मंगलवार सुबह खेत पर काम करने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ब्रिशन और उनका पुत्र आदेश कुमार गौरव को तलाशते हुए जंगल पहुंचे। वहां गौरव का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि उसके दोनों हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे और दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे।
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले गौरव का गांव के ही चरन सिंह, गौतम, अजय, प्रियांशु और अर्जुन के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके अलावा दो अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने आशंका जताई कि पूर्व विवाद और जान से मारने की धमकी के चलते आरोपियों ने गौरव की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। सूचना पर पहुंची मिलक पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ब्रिशन की तहरीर के आधार पर चरन सिंह, गौतम, अजय, प्रियांशु और अर्जुन समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने प्रशासन से एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी आदि की मांग की। मृतक के घर तमाम जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। वहीं कुछ लोग इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग होने की चर्चा करते हुए नजर आए।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0000
युवक के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
ग्राम भैसोड़ी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गौरव सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को गौरव साथ ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी पहले से ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करता था। घटना में गौरव, उसके पिता ब्रिशन, पारस और नेमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई थी। मंगलवार देर शाम जंगल में पेड़ से लटका गौरव का शव मिला था।