फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Munjja, Shahina and Sania became winners in shooting

Rampur News: शूटिंग में मुनज्जा, शाहिना और सानिया बनीं विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
Munjja, Shahina and Sania became winners in shooting
रामपुर। राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14, 17 और 19 बालिका व बालक वर्ग के शूटरों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की कुमारी मुनज्जा प्रथम रहीं, अंडर-17 में हसरत इंटर कॉलेज खाैद की शाहिना और अंडर-19 में हसरत इंटर कॉलेज की सानिया बी अव्वल रहीं।
विज्ञापन


राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज और सुंदरलाल इंटर कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं और हसरत इंटर कॉलेज खाैद की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सुंदरलाल इंटर कॉलेज रामपुर, राजकीय रजा इंटर कॉलेज रामपुर, और हसरत इंटर कॉलेज खाैद के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शालू कौशल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की उन्नेजा द्वितीय और कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं की परी रानी तृतीय रहीं। अंडर- 17 वर्ग में राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज की असरा द्वितीय रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग में हसन हसरत इंटर कॉलेज खाैद के अमन प्रथम, अंडर-17 में सुंदरलाल इंटर कॉलेज के अजय, रवि, पिंटू और सम्राट सागर, रजा इंटर कॉलेज रामपुर के सचिन यादव और हीरा इंटर कॉलेज मेहंदीपुर के सूरज अव्वल रहे।

निर्णायक की भूमिका डॉ. अनूप सिंह, मनोज कुमार, प्रभु दयाल सोहेल, जिला क्रीड़ा सचिव सलीम युसूफ जैदी ने निभाई।
चयनकर्ता के रूप में जीनत, डॉ. अनूप सिंह रविकांत चंद्रा आदि मौजूद रहे।
इस दौरान सुंदरलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार और जिला क्रीड़ा प्रभारी अरविंद भास्कर, राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज के शमीम खान, रेनू देवी, कल्पना सिंह, बबीता गुप्ता, तबस्सुम, नाजिया, अफीफा, खदीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed