{"_id":"663811213615ece609022704","slug":"municipal-team-started-catching-dogs-rampur-news-c-282-1-rmp1001-121196-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पालिका टीम ने पकड़ने शुरू किए कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पालिका टीम ने पकड़ने शुरू किए कुत्ते
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते काटने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। अभियान चलाकर कुत्ते पकड़ने का काम शुरू हो गया है। 2023-24 में जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के 9158 मामले पहुंचे। इनमें आधे से ज्यादा शहरी क्षेत्र के मामले सामने आए हैं।
नगर पालिकाध्यक्ष सना मामून ने बताया कि कुत्तों पर नकेल कसने के लिए नगर पालिका की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत 39 लाख रुपये खर्च कर इन कुत्तों को पकड़ा कर बंध्याकरण किया जाएगा। शहर के विभिन्न वार्डों से कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। शहर में कुत्तों की नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोजेक्ट के तहत डॉक्टरों की संस्था को काम दे दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुत्ते पकड़वाने के लिए डायल करें टोल फ्री नंबर
किसी भी क्षेत्र में कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं तो नगरपालिका के टोल फ्री नंबर 1503 पर इसकी सूचना दे सकते हैँ। इसके लिए एक ग्रुप बनाया गया है। सूचना मिलने पर तत्काल टीम को निर्देशित कर कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए एक वैन भी संचालित की गई है।