Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Municipal clerk suspended after bribery video goes viral

Rampur News: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर पालिका के लिपिक निलंबित

Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk suspended after bribery video goes viral
रामपुर। नगर पालिका में रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार कार्रवाई हो गई। पालिका के लिपिक अफजल समीर को पालिकाध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले लिपिक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। लगातार आरोप लगने के बाद यह फैसला लिया गया। पालिकाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। अब मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले नगर पालिका से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें लिपिक अफजल समीर रुपये जेब में रखते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया था। लोगों की निगाहें पालिका प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद पालिकाध्यक्ष ने मामले की जांच कराने की बात कही थी। हालांकि, प्रकरण को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब पालिकाध्यक्ष ने आरोपों के आधार पर प्रथम दृष्टया लिपिक को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसी बीच कर्मचारी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पालिकाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच में वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की पड़ताल की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि लिपिक पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, निलंबन की कार्रवाई के बाद नगर पालिका में यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। इधर, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed