{"_id":"63c0498c2d10450013420f7a","slug":"mumbai-police-is-helping-rampur-police-in-investigation-of-case-of-threat-to-mp-ghanshyam-lodhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: सांसद घनश्याम लोधी को धमकी दिए जाने का मामला, मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है रामपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: सांसद घनश्याम लोधी को धमकी दिए जाने का मामला, मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है रामपुर पुलिस
Thu, 12 Jan 2023 11:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:25 PM IST
सार
सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद घनश्याम सिंह लोधी को धमकी दिए जाने मामले में उड़ीसा में रामपुर पुलिस मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मुंबई के भी एक भाजपा नेता को इसी नंबर से धमकी मिली है, जिस नंबर से रामपुर के सांसद को धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। इस मामले की जांच करने के लिए रामपुर पुलिस उड़ीसा के गजपति जिले के रायगढ़ पहुंची है। वहां पर मुंबई पुलिस 07 जनवरी से मौजूद है।
विज्ञापन
सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। बार-बार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है। इसके बाद रामपुर और मुरादाबाद पुलिस की टीम उड़ीसा के गजपति जिले के रायगढ़ के लिए रवाना हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति के नंबर से धमकी भरे मैसेज व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे थे वो एक मजदूर है। वह इस नंबर को बंद करा चुका है, लेकिन इस नंबर को हैक करके इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस इस मामले की पहले से जांच की जा रही है लिहाजा उससे तालमेल कर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन