फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   multiplex in rampur

शहर को मिलेगा पहला मल्टीप्लेक्स

Sun, 03 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
multiplex in rampur
रामपुर मैन्यूफैक्चर्ड सोलर लालटेन दिखाते बीके मोदी।

विज्ञापन
अपना शहर विकास की नई सीढ़ियां चढ़ने को तैयार है। अगर सबकुछ सही रहा तो शहर को शहर को जल्द ही पहला मल्टीप्लेक्स मिलेगा। ये तीन स्क्रीन वाला होगा। इसके अलावा एक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एक पांच सौ आवासों की कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और ओमनीसाइंस टेंपल का भी निर्माण होगा। इसकी जानकारी स्पाइस ग्लोबल ग्रुप के ग्लोबल चेयरमैन भूपेंद्र कुमार मोदी ने रविवार को पत्रकारों को दी। इनमें कुछ प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित तिथियों की घोषणा भी की गई है।

भूपेंद्र कुमार मोदी ने बताया कि मोदीपुर होटल के निकट मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। ये आठ जुलाई को  सलमान खान की फिल्म सुल्तान के साथ चालू हो जाएगा। मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन थियेटर होंगे। एक सादा, एक थ्री डी और एक होम थियेटर होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व वाइस चेयरमैन गीतेश राय के निर्देशन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


आईबी पैटर्न के स्कूल में एक ओमनीसाइंस टैंपल का निर्माण होगा। एक मल्टी स्पेशियलिटी  हॉस्पिटल का निर्माण होगा। देश की पहली मेड इन इंडिया ई-बस का जनवरी 2017 में निर्माण किया जाएगी। शुरुआत में पांच ई-बस मोदीपुर के आसपास के क्षेत्रों में संचालित की जाएंगी। इसके लिए बरेली तक का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। मोदीपुर सिटी से सोलर और नॉन सोलर एलईडी लाइट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइस ग्लोबल ग्रुप के ग्लोबल चेयरमैन भूपेंद्र कुमार मोदी ने इसे यूपी का पहला सोलर लाइट प्रोडक्शन प्लांट कहा। उन्होंने बताया कि प्लांट एक अप्रैल से शुरू हो गया था। एक्साइज ड्यूटी से छूट मिलने के बाद प्रोडक्शन तीन अप्रैल से शुरू किया गया है। प्लांट में करीब पांच हजार सोलर लाइटों का निर्माण हर माह किया जाएगा। प्लांट का लाभ निकट के दुर्गनगला के ग्रामीणों को दिया जाएगा। हर घर में एक-एक सोलर लाइट वितरित की जाएगी। सोलर लाइट की बाजार में कीमत करीब चार सौ से छह सौ रुपये के बीच होगी।


मोदीपुर सिटी का एक बड़ा भू-भाग लीज पर है। लीज को समाप्त करने के लिए पिछले साल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट भेजी गई थी। अटकलें थीं कि प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने लीज समाप्त कर है। इस मुद्दे पर भूपेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। शासन की ओर से उन्हें एक पत्र मिला है। इसमें पूछा गया है कि क्यों न आपकी लीज निरस्त कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed