फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mukhtar Abbas Naqvi visited three day Partition Vibhishika Memorial Exhibition

Mukhtar Abbas Naqvi: नकवी बोले, देश के विभाजन का जख्म और आजादी का जश्न दोनों हमारे लिए सबक और संदेश

Sun, 14 Aug 2022 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को सिविल लाइन स्थित आदर्श धर्मशाला में तीन दिवसीय विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi visited  three day Partition Vibhishika Memorial Exhibition
विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का मुख्तार अब्बास नकवी ने अवलोकन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के विभाजन का जख्म, आजादी का जश्न दोनों हमारे लिए सबक और संदेश हैं। विभाजन की विभीषिका हमें याद दिलाती है कि हिंदुस्तान ने विभाजन के कितने जख्म सहे हैं और उन जख्मों के निशानों के साथ हिंदुस्तान अपनी तरक्की के सफल सफर को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को सिविल लाइन स्थित आदर्श धर्मशाला में तीन दिवसीय विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों और विभाजन के खलनायकों के इतिहास को जब तक हम नहीं देखेंगे, तब तक हम हिंदुस्तान के संघर्ष और सफलता को संपूर्णता से नहीं समझ पाएंगे। हम आजादी का जश्न तो मनाते थे, पर विभाजन का जख्म भूल जाते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश जहां एक तरफ आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ विभाजन की विभीषिका को भी याद कर रहा है। विभाजन की विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी के माध्यम से देश के विभाजन की दर्दनाक कहानी बयां की गई है। जिसमें लाखों लोगों को विभाजन का दंश झेलना पड़ा था। प्रदर्शनी में विभाजन के समय ब्रिटिश सरकार की भूमिका, ऐतिहासिक पत्रकार सम्मेलन, अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की बैठक, आजादी से पूर्व लोगों की जीवन शैली, आपसी मेल जोल और उस वक्त की दर्दनाक कहानी बयां करती मीडिया की रिपोर्ट प्रदर्शनी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पैक्सपेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, मोहन लाल सैनी, जगपाल यादव, अशोक बिश्नोई, महेश मौर्य, मोहन लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, चंद्रप्रकाश शर्मा, संजय पाठक, हरीश गंगवार, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed