{"_id":"61ed8ea35b9dd331267edb44","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-said-modi-yogi-is-m-y-factor-of-up-due-to-which-b-three-brotherhood-is-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- मोदी-योगी हैं यूपी के एम-वाई फैक्टर, जिससे 'बी थ्री' ब्रदरहुड हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- मोदी-योगी हैं यूपी के एम-वाई फैक्टर, जिससे 'बी थ्री' ब्रदरहुड हैं परेशान
Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM IST
सार
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस जो कभी मुल्क की पार्टी थी, आज मोहल्ले की महंगी पार्टी हो गई है। आज कांग्रेस में टिकट लेने वालों से ज्यादा टिकट वापसी वालों की लाइन लगी है। इसके बाद उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कहा कि मोदी-योगी यूपी के एम-वाई फैक्टर हैं, जो राज्य और लोगों की सुरक्षा, समृद्धि, सुशासन की गारंटी है। इसी एम-वाई फैक्टर ने उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण के सियासी छल को समावेशी विकास के राष्ट्रवादी बल से ध्वस्त किया है, जिससे बी-थ्री ब्रदरहुड यानी बलवाई, बाहुबली और बेइमान परेशान हैं।
विज्ञापन
नकवी रविवार को दोपहर बाद रामपुर पहुंचे और यहां के शंकरपुर और दनियापुर गांव में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम में पार्टी पन्ना प्रमुखों, बूथ प्रमुखों, किसानों और ग्रामवासियों से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज दंगे और दबंगों से मुक्त, सुरक्षा-सुशासन से युक्त है। कपट और करप्शन की विरासत, दंगों और दबंगों की सियासत पर मोदी और योगी युग ने विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कभी मुल्क की पार्टी थी, आज मोहल्ले की महंगी पार्टी हो गई है। आज कांग्रेस में टिकट लेने वालों से ज्यादा टिकट वापसी वालों की लाइन लगी है। इसके बाद उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। जिसमें कोरोना से जंग के इंतजाम, वैक्सीनेशन, देश में बने मेडिकल कॉलेज, मेट्रो रेल सुविधा, एम्स स्थापना, गन्ना भुगतान, बिजली आपूर्ति आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन