फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   MP should provide education and employment along with development

Rampur News: विकास के साथ शिक्षा और रोजगार देने वाला हो सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
MP should provide education and employment along with development
रामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी के समर्थन में जुटा है। हालांकि, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के मुद्दे पर सभी की राय एक है। चुनावी चर्चा के दौरान किसी ने सड़क का मुद्दा उठाया तो किसी ने पानी और बिजली की समस्या रखी। जब उनसे उनके मन के सांसद के बारे में पूछा तो एक के बाद तमाम मुद्दे उठाए। कहा कि सांसद ऐसा हो जो वादों को धरातल पर उतारे। चुनाव के समय तो तमाम वादे होते हैं, लेकिन चुनाव के बाद ये वादे धरातल पर नहीं उतर पाते हैं। इस बार हमें सांसद ऐसा चाहिए जो विकास की सोच रखते हुए हर आमजन की समस्याओं का हल निकाल सके। शाहबाद रोड स्थित एक चाय की दुकान पर लोगों ने चर्चा के दौरान चुनाव पर अपने-अपने विचार रखे। -----
विज्ञापन

क्या बोले लोग
-----
सांसद ऐसा होना चाहिए जिसकी बात में वजन हो। जो कहे वह धरातल पर करके दिखाए। भमरौआ रोड काफी समय से खराब पड़ी है। यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु भी निकलते हैं, लेकिन बिना चोटिल हुए नहीं जाते। ये सड़क ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन

- ललित कुमार शर्मा
-----
सांसद जो भी बने वह विकास की सोच रखने वाला होना चाहिए। सड़कें जगह-जगह खोदी गई हैं। गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। लंबे समय से बिजली नहीं आई है। बुनियादी जरूरत दुरुस्त रखने वाला सांसद बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फिरोज
----
शिक्षा, सेहत और रोजगार इन तीनों पर जो काम करेगा और लोगों को सहूलियत देगा। मेरा वोट उसी को जाएगा। आजकल नौकरियों के लिए मारामारी चल रही है। पढ़े-लिखे युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं।

- रिम्पी
----
खेल व्यवस्थाओं में इजाफा होना चाहिए। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेहतर सौगात मिलनी चाहिए। यहां पर अच्छे कोच आएं और यहां की प्रतिभाएं निखरें। युवा सोच रखने वाले प्रत्याशी को मेरा वोट जाएगा।
-होरीलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed