फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mp inspected lalpur bridge

सांसद ने किया लालपुर पुल का निरीक्षण, अफसरों ने जनवरी तक कार्य पूरा होने का दिया आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mp inspected lalpur bridge
रामपुर। लालपुर स्थित कोसी नदी पर अस्थाई पुल हटने की वजह से टांडा का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिसके बाद क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को आवागमन में दिक्कत होगी। लोगों की समस्या को देेखते हुए सांसद लालपुर पुल पर पहुंच गए। जहां उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से पुल के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। सांसद ने पुल का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद सेतु निगम के अफसरों ने आश्वासन दिया कि जनवरी 2023 तक पुल का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

टांडा तहसील के ग्राम लालपुर में स्थित कोसी नदी पर वर्ष 2014 में सरकार के समय नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिली थी। जिसके बाद पुल का निर्माण का कार्य 20 मार्च 2016 से शुरू हुआ था। लेकिन वर्ष 2017 में सूबे में सरकार बदल गई, जिसके बाद पुल का निर्माण कार्य बंद हो गया। वर्ष 2020 में रामपुर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिर से पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और पुल के निर्माण के लिए रिवाइज इस्टीमेट को मंजूरी दे दी। जिसके बाद सरकार ने शेष धनराशि 34.35 करोड़ रुपये भी जारी कर दी। पिछले साल ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो मार्च 2023 तक पूरा होना है।
विज्ञापन

ऐसे में हर साल लोगों के आवागमन के लिए अस्थाई पुल का निर्माण कराया जाता है और मानसून आते ही 15 जून से अस्थाई पुल हटा दिया जाता है। हालांकि, इस बार यह काम लेट हुआ है। जिससे क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतें हो रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए सोमवार को सांसद घनश्याम सिंह लोधी लालपुर पुल पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पुल निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। सेतु निगम के अफसरों को जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। जिस पर सेतु निगम डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर आरके सिंह ने आश्वासन दिया कि पुल का निर्माण जनवरी 2023 तक ही पूरा हो जाएगा। इस बार और लोगों को थोड़ी तकलीफ होगी। हालांकि, पुल के निर्माण का समय मार्च 2023 तक है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, हमजा मियां, मुस्तफा हुसैन, मोहन कुमार लोधी, अमित दिवाकर, नन्हें राम पांडेय, सुनील कुमार लोधी, नरेंद्र सक्सेेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed