{"_id":"69446f0f125aec6c140ea096","slug":"mp-demands-stoppage-of-trains-at-milak-railway-station-rampur-news-c-282-1-rmp1020-160235-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सांसद ने की मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सांसद ने की मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
विज्ञापन
रेल मंत्री को पत्र भेजकर उठाई यात्रियों की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि मिलक रेलवे स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन हरिद्वार और नई दिल्ली की दिशा में जाने वाली कोई भी प्रमुख ट्रेन यहां नहीं रुकती, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है।
उन्होंने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के मिलक स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। इसके साथ ही मुरादाबाद-बरेली वाया रामपुर रेलखंड पर वर्तमान में कोई पैसेंजर ट्रेन न चलने का उल्लेख करते हुए प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को मुरादाबाद तक वाया रामपुर विस्तारित करने की मांग की गई है। मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर को बरेली तक वाया रामपुर बढ़ाने की भी मांग रखी गई है।
साथ ही मुरादाबाद-टनकपुर मार्ग पर नई मेमू ट्रेन वाया रामपुर चलाने की मांग की गई है, जिससे रामपुर, मिलक और नगरिया सादात स्टेशन के यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा मिल सके। सांसद ने पत्र में यह भी बताया कि मिलक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो की लंबाई कम है, जिससे रात्रिकालीन ट्रेनों में बुजुर्ग यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है।