{"_id":"5da8ad948ebc3e01740f774e","slug":"mp-azajm-kha-told-in-rampur-rampur-news-mbd3261626163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपने तो मासूमों के मुंह से सूखे हुए रोटी के टुकड़े भी छीन लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपने तो मासूमों के मुंह से सूखे हुए रोटी के टुकड़े भी छीन लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड्स की छटनी पर सांसद आजम खां ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 25 हजार होमगार्ड्स को निकाल दिए यह कहकर कि आपके पास उनको तनख्वाह देने के लिए पैसा नहीं है। सुना है 15 हजार को और निकालने वाले हो। लोगों को रोजगार देना चाहिए, काम देना चाहिए। बजाय काम और नौकरी के आपने मासूमों के मुंह से सूखे हुए रोटी के टुकड़े भी छीन लिए।
आजम खां बुधवार की रात शुतरखाना में विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक जलसे को खिताब कर रहे थे। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि एक धार्मिक व्यक्ति जिसका गेरुआ लिबास उससे सवाल करेगा। आज नहीं तो कल उसकी आत्मा से सवाल करेगा कि राजनीतिक कुर्सी हासिल करने के लिये करोड़ों लोगो के साथ क्या कर दिया। मंदी और महंगाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वक़्त है देखो मुल्क का क्या हाल है। महंगाई,लूट और बेईमानी। सरकारी दफ्तरों का क्या हाल है सब जानते हो। दुकानों में समान तो है सामान खरीदने वाले ग्राहक नहीं है। मुल्क को चलाने वाले बैंक ख़ाली हो गए, मुल्क बर्बादी की तरफ जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार होता है। उसको हासिल करने वाले ने कहा कि नोबेल पुरस्कार की ख़ुशी का क्या जिक्र करूं मेरा तो मुल्क ही बर्बाद हुआ जा रहा है। यहां तो इतनी आर्थिक मंदी है। पता नहीं अगला साल कैसा साल होगा।
आजम खां ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को बर्बाद मत करो। यह मेरी जायदाद नहीं हैं। मुझे सजा ए अजीम मिली है तुम्हारे लिए यूनिवर्सिटी बनाने की। बताओ मैंने क्या ग़लती कर दी मेरा गुनाह बताओ।मैंने दामन फैलाकर भीख मांगकर यूनिवर्सिटी बनाई है। उसे तुम चोर कहते हो, डाकू कहते हो। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, विधायक अब्दुल्ला आजम, आसिम राजा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।