{"_id":"654402fbb7c560619609fbe4","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-rampur-news-c-277-1-smbd1007-2054-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
रिश्तेदारी में बाइक से धामपुर जा रहे नगर निवासी बाइक सवार मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सामने से आ रहे प्लाईवुड भरे रिक्शा से टकरा गई। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों के शव घर ले आए हैं।
नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी शमीम उर्फ नबाव की बिजनौर जिले के नहटौर में रिश्तेदारी है। बृहस्पतिवार को नबाव पत्नी नईमा खातून (44) बेटे अलकैफ (19) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में नहटौर जा रही थी। जब दोनों मां-बेटे धामपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पड़ने वाले गांव हेजरी में पहुंचे तो यहां सामने से आ रही प्लाईवुड भरी रिक्शा से इनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गई, तो वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नईमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अलकैफ घायल हो गया, जिसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। धामपुर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे ले लिया। वहीं परिजन बिना कार्रवाई के ही बृहस्पतिवार देर शाम दोनों के शव को कांठ ले आए। बताया गया है कि अलकैफ दो बहनों अनम और हुमैरा का इकलौता भाई था, वह पिता के साथ ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। नबाव के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। सपा जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद अंसारी, रमीज रईस, एआईएमआईएम नेता जुल्फिकार अहमद, पूर्व चेयरमैन आबिद हुसैन अंसारी, रिजवान शकील, रईस हीरा आदि तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को ढंढस बंधाया है।
..फोटो सं. 16, 17