{"_id":"60d4cd7f8ebc3e2c4712f422","slug":"mother-and-child-died-in-accident-rampur-news-mbd393408092","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दिल्ली जा रही कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कार में एक अन्य दंपती भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही मृतक मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।
हादसा सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम पसियापुर जनूबी के पास हुआ। दिल्ली स्थित सराय काले खां निवासी दीपक कुमार की पत्नी सीमा रानी (48) और उनका बेटा तुषार (22) चार दिन पहले शाहजहांपुर गए थे। उनके साथ महिला के मुंह बोले भाई दिल्ली निवासी रामेश्वर और उनकी पत्नी दीपा भी थीं। सभी लोग बुधवार रात दो बजे दिल्ली वापस जा रहे थे। तुषार कार चला रहा था। अचानक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को निकाला। देखा तो सीमा की मौत हो चुकी थी। लोगों ने सिविल लाइंस पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामेश्वर, दीपा और तुषार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,। जहां उपचार के दौरान तुषार की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने घायल दंपती की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ होगा।