{"_id":"685c577ec5b6eb41c00fd292","slug":"most-of-the-buses-do-not-stop-at-the-bypass-in-mirganj-either-rampur-news-c-282-1-rmp1001-148236-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मीरगंज में भी बाईपास पर नहीं रुकती हैं अधिकांश बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मीरगंज में भी बाईपास पर नहीं रुकती हैं अधिकांश बसें
Thu, 26 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बरेली और लखनऊ की तरफ जाने वाली अधिकांश बसें धमोरा और मीरगंज में नहीं रुक रही हैं, जिससे यात्रियों को डग्गामार का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार यात्री हाथ देकर बसें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन बसें नहीं रोकी जाती। लिहाजा, उनको परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर रात के समय यह ज्यादा देखा जा रहा है।
रामपुर डिपो में मौजूदा समय में 100 बसों का बेड़ा है, जबकि अभी 96 बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में बरेली जाने के लिए पहले शहजादगंज, धमोरा पड़ता है। इसके बाद मीरगंज पर इनका स्टापेज दिया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद की तरफ से बरेली जाने वाली बसें भी यहां से होकर गुजरती हैं, लेकिन इन दिनों अधिकांश बसें रामपुर से निकलने के बाद फिर नहीं रुकतीं। जबकि धमोरा में इसका स्टापेज है और इसका किराया भी तय है। इसके अलावा कई बसों के चालक मीरगंज में बाईपास के पास खड़े यात्रियों को लेने से भी गुरेज करते हैं। कई बार यात्री बस रोकने के लिए हाथ दिखाते हैं, लेकिन यह नहीं रुकतीं और सीधे चल देती हैं। कई बार रात के समय यात्री खड़े होने पर भी यह बसें नहीं रुकतीं, जिससे लोगों को डग्गामार का इंतजार करना पड़ता है।