फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   moshayara in rampur

...मैं तेरा लहजा हूं, तू मेरी गुफ्तगू हो जा

Sun, 20 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
moshayara in rampur
तख्लीक-ए-अदब की ओर से उर्दू को फरोग देने के लिए मुशायरा मुनक्किद किया गया। इसमें शायर और दानिश्नर उर्दू की तरक्की को लेकर फिक्रमंद दिखे। उर्दू की खराब हालत से रूबरू कराया। महफिले मुशायरा में ये अहद दिलाया कि वे अब लिखा-पढ़ी का काम ज्यादातर उर्दू में करेंगे।  
विज्ञापन



शहर के एक मैरिज हाल में मुशायरे का आगाज टांडा पालिका के चेयरमैन शहाबुद्दीन गौरी और आकाशवाणी के डायरेक्टर सरवत उस्मानी ने शमा रोशन कर किया। उन्होंने कहा कि रामपुर में उर्दू की हालत अच्छी नहीं है। इसलिए हमें अहद लेना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लिखा-पढ़ी का काम उर्दू में किया जाए।
विज्ञापन



शायरों ने भी अपने कलाम के जरिये उर्दू को फरोग देने की कोशिश की। सईद रामिश ने कलाम पेश किया कि जमाना बीत गया अब तो तुम से तू हो जा, मैं तेरा लहजा हूं तू मेरी गुफ्तगू हो जा। डा. जहीर रहमती ने कलाम पेश किया कि इससे ज्यादा और वो होता भी क्या जलील, सक्के को आज हमने शहंशाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तनवीर सहरी ने कलाम पेश किया कि क्या कहे हुस्ने यार क्या तू है, सौ गुलाबों की एक खुशबू है। अजीज बकाई ने कलाम पढ़ा कि इस तरफ भी तो आना जाना था, इस तरफ भी तो आया जाया करो। शफी अय्यूब ने ये कलाम पढ़ा कि जिसका अपना कोई नहीं होता, उसका सारा जमाना होता है।



इफ्तेखार ताहिर ने यूं कलाम पढ़ा कि पानी गंगा का हो या जमना का, छान और उबालकर रखिये। इनके अलावा खलील वाहिदी, मंजर वाहिदी, अतीक अफरीदी, जुल्फिकार आदिल, खालिद काशीपुरी, शारिब मुरादाबादी, नेहा इलाहाबादी, बालम निजामी डा. अशफाक जैदी, ओमकार सिंह विवेक, आरिफ रामपुरी, डा.मखमूर काकोरवी ने भी कलाम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed