फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   more than 400 examiners absent in evaluation

Rampur News: मूल्यांकन से तीसरे दिन भी गायब रहे 492 परीक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
more than 400 examiners absent in evaluation

विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य में सोमवार को तीसरे दिन 492 परीक्षक गायब रहे। जिसके चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। तीसरे दिन 17 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 46 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में 271 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 11251 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। यहां 342 परीक्षक मूल्यांकन करने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं राजकीय रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 6357 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। 150 परीक्षक अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मूल्यांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने उप नियंत्रक, उप प्रधान परीक्षक से मूल्यांकन के बारे में जानकारी ली। बोर्ड की गाइडलाइन के हिसाब से केंद्रों पर मूल्यांकन होता हुआ पाया गया। मूल्यांकन कार्य की कंट्रोल रूम से जनपद से लेकर प्रयागराज बोर्ड कार्यालय तक निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन में एक परीक्षक ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी पास करने की गुहार लगा रहे हैं। एक परीक्षार्थी ने लिखा था कि इंटर पास नहीं होने के चलते शादी नहीं हो पा रही है। गुरुजी इस बार पास कर दीजिएगा। वहीं एक ने लिखा कि पिता जी रेलवे में थे, उनके निधन होने के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी लगनी है। इंटर पास न होने के कारण नौकरी नहीं लग पा रही है। पास कर दिया जाए, ताकि उसके परिवार की व्यवस्था ठीक हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed