{"_id":"58a9ed474f1c1bab19d86c03","slug":"monkey-run-away-with-masum","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने की बच्ची को लेकर बंदर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने की बच्ची को लेकर बंदर भागा
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाको रखे साइयां, मार सके न कोय....। शाहबाद के मोहल्ला खटपुर में चार माह की बच्ची आयरा को बंदर उठा ले गए, जिससे उसकी मां की चीख निकल गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग जुट गए और बंदरों को घेर लिया। जिस पर बंदर बच्ची को छोड़कर भाग निकले। बच्ची को हल्की-फुल्की खरोंचे आई हैं।
शाहबाद के मोहल्ला खटपुर में बंदरों के आतंक ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। आए दिन बंदर रोटी कपड़ा और अन्य सामान उठा ले जाते हैं। शाहबाद के मोहल्ला खटपुर निवासी महबूब की चार माह की बेटी आयरा शाम को चार बजे आँगन में लेटी हुई थी और मां आयशा अपना घरेलू कामकाज कर रही थी। इसी बीच कुछ बंदर हमलावर हो गए। बंदर आयरा को कपड़े सहित उठाकर ले गए। जब आयशा ने देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने आनन-फानन में बंदर की घेरा बंदी की और जिस पर बंदर ने बच्ची को वहीं पर छोड़ दिया। जिससे बच्ची हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। फिलहाल वह ठीक है। बलुपुरा, शाहाबाद, घारमपुर में बंदरों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन