{"_id":"58f667c74f1c1b387447294c","slug":"money-send-in-account-of-labour","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद भुगतान न करके श्रमिकों के खाते में पैसे भेजें : लू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकद भुगतान न करके श्रमिकों के खाते में पैसे भेजें : लू
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मिलक में तहसील दिवस में समस्याएं सुनते मंडलायुक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडलायुक्त एल वैंक्टेश्वर लू ने अफसरों से दो टूक कहा शासन फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लेट लतीफी नहीं चाहता। समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं। उन्होने प्रधान संघ से कहा कि कोई नगद भुगतान नहीं होगा। श्रमिकों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। उन्होने कई मामलों में कार्रवाई के आदेश दिए।
तहसील सभागार में कार्यवाहक जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त एल वैंक्टेश्वर लू अचानक पहुंच गए। उन्होंने समस्याएं सुनकर अफसरों से दो टूक कहा शासन की मंशा के अनुरुप त्वरित निस्तारण हो। मंडलायुक्त से प्रधान संघ के ब्लाकाध्यक्ष महेश तिवारी के साथ मिले प्रतिनिधि मंडल ने पांच हजार तक भुगतान नगद कराने के आदेश की मांग उठाई। उनका कहना था कि विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगद भुगतान का मुद्दा उठने पर उन्होने डीपीआरओ को तलब कर लिया। उन्होंने कहा कि हर श्रमिक का बैंक खाता हो और भुगतान उसी में जाएगा। जिले में कही भी नगद भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधान संघ से स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। भुगतान में कैशलेश व पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी। नालियां में मैला बहने की शिकायत पर ईओ और डीपीआरओ को तलब किया। कहा कि स्वच्छता अभियान में यह सब क्यों? तहसील दिवस में राजेंद्र सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने, राजेश कुमार ने मिड-डे मील में धांधली की जांच कराने, भूरी देवी ने पेंशन प्रकरण में परेशान करने, धमोरा के हरिओम गुप्ता ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने,जमापुर के घनश्याम ने कोटेदार पर धांधली बरतने, प्रधानमंत्री फसली बीमा का लाभ दिलाने, छेडखानी की रिपोर्ट दर्ज कराने,अकौदा के बाल सिंह ने सचिव से 14 हजार की घूस दिलाने, हुरमतनगर की प्रधान दीपमाला गंगवार ने अवैध कब्जे हटवाने तथा गरीब पात्रों के शेष नामों को शामिल कराने आदि 63 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
जिसमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एसपी के.के.चौधरी, कार्यवाहक सीडीओ भानु प्रताप सिंह,उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह आदि तहसील और जिले के विभिन्न विभागों के अफसर शामिल रहे।