फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mohamad-e-julus celebrated

देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:23 AM IST
सार

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की मौके पर रविवार को जोशो खरोश के साथ जुलूस ए मोहम्मदी किला मैदान से निकाला गया।मौसम का बदला हुआ मिजाज भी इसमें बाधा नहीं बन सका।जुलूस की दूसरी टोली काजी शरह मुफ्ती सैयद फैजान हसनी रिजवी की सरपरस्ती में निकाला गया।

विज्ञापन
mohamad-e-julus celebrated

विस्तार

रामपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की मौके पर रविवार को जोशो खरोश के साथ जुलूस ए मोहम्मदी किला मैदान से निकाला गया। मौसम का बदला हुआ मिजाज भी इसमें बाधा नहीं बन सका। बारिश होने के बाद भी जुलूस में भारी तादाद में आशिकाने रसूल शामिल हुए। आशिकाने रसूल हाथों में सब्ज परचम थामे चल रहे ।
विज्ञापन

जुलूस की कयादत हजरत हाफिज शाह जमालुल्लाह के सज्जादानशीं शाह फहद अहमद जमाली ने की। उनके पीछे तमाम अंजुमने नातख्वानी करती हुई चल रही थीं। इनके पीछे बाइकों पर नौजवान सवार थे जो हाथों में सब्ज परचम थामे हुए थे। इनके पीछे अंजुमने नात ख्वानी कर रही थीं। रास्ते भर नौजवान बच्चे और बड़े हाथों में हरी झंडी और झंडे लेकर सफेद कपड़ों में पैदल या नबी सलाम अलैका, या रसूल सलाम अलैका, मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम, मेरे नबी की देखो शान बच्चा बच्चा है कुर्बान के नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर अतहर जमाली, मौलाना आरिफ जमाली,आमिर खान और जफर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलूस की दूसरी टोली काजी शरह मुफ्ती सैयद फैजान हसनी रिजवी की सरपरस्ती में निकाला गया। इस अवसर पर मुफ्ती इस्लाम हसन रिजवी, मौलाना रफी रिजवी, मुफ्ती नजफ अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह जुलूस शाम 5:00 बजे मजार हाफिज जमाल उल्लाह पर समाप्त हुआ। जबकि सुबह जामा मस्जिद रामपुर में रिवायती नवाबी दौर की लडडू खानी की गई। इससे पहले कुरानख्वानी हुई नात व मनकबत का सिलसिला शुरू हुआ। उलेमा के बयान हुए। दुआ के बाद लड्डू तकसीम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed