{"_id":"61633ddd8ebc3e626637cdfb","slug":"mla-rajbala-told-rampur-news-mbd405732967","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दबाब सभी को पूरा राशन दें कोटा डीलर : राजबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दबाब सभी को पूरा राशन दें कोटा डीलर : राजबाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मिलक विधानसभा सीट से विधायक राजबाला ने राशन विक्रेताओं के साथ बैठक कर कहा कि सभी सरकारी राशन विक्रेता हर लाभार्थी तय मानक के अनुसार पूरा राशन दें। किसी के भी दबाव में काम न करें। इस दौरान उन्होंने कुछ राशन विक्रेताओं को सम्मानित भी किया। साथ ही साढ़े चार साल में करीब 500 करोड़ के विकास कार्य कराए जाने की बात कही।
विधायक राजबाला ने रविवार को अपने आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के ऐसे राशन डीलर को बुलाकर सम्मानित किया, जिन्होंने सरकार की मंशा के अनुसार लाभार्थियों को राशन वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी राशन डीलर ईमानदारी और बिना किसी दबाव के सरकार की मंशा अनुसार लाभार्थियों को राशन वितरण करें। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उन्होंने पिछले साढ़े चार साल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि इस अवधि में उन्होंने क्षेत्र में करीब पांच सौ करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। जिसमें शाहबाद की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का करीब छह करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से निर्माण, करीब नौ करोड़ 26 लाख से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही शाहबाद में करीब सात करोड़ छह लाख रुपये की लागत से अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा। कहा कि तहसील शाहाबाद के ओसी, बड़ागांव, सागरपुर, हिम्मतपुर, रवाना व मथुरापुर और मिलक के भैसोड़ी में 19 करोड़ चार लाख की लागत से पेयजल परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही उन्होंने साढ़े चार साल में भाजपा सरकार में हुए अन्य कई विकास कार्य गिनाए। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सोमवार को विधायक मिलक के गेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनेंगी।