{"_id":"60bf7d038ebc3e64ba598315","slug":"mla-aani-distribute-home-isolation-kit-to-asha-worker-and-other-rampur-news-sml3729326146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के विधायक ने बांटे ऑक्सीमीटर और होम आइसोलेशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के विधायक ने बांटे ऑक्सीमीटर और होम आइसोलेशन किट
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी में आशा वर्कर्स और पंचायत प्रधानों को ऑक्सीमीटर और कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली होम आइसोलेशन किटें बांटी। इस दौरान उन्होंने आनी स्वास्थ्य खंड की 66 आशा वर्कर्स और आनी विकास खंड की 38 पंचायतों के प्रधानों को ऑक्सीमीटर और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को दी जाने वाली होम आइसोलेशन किट बांटी।
विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 185 ऑक्सीमीटर और होम आइसोलेशन किटें दी थी। इसमें से 150 का वितरण कर दिया गया है।
उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, नमहोंग पंचायत के प्रधान कृष्ण ठाकुर, नगर पंचायत आनी के पार्षद गुलाब ठाकुर, बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता और बीडीओ आनी जीसी पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।