फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mixed milk

दूध में मिलवाट पर डेढ़ साल की सजा, एक हजार रुपये का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
mixed milk
रामपुर। दूध में मिलावट करना एक दूध बेचने वाले को भारी पड़ गया है। दूध में मिलावट के करीब 15 साल पुराने एक मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए दूध बेचने वाले को डेढ़ साल की कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा राजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि मिलकखानम थाना क्षेत्र के पिपलिया जट गांव निवासी भूरा उर्फ असगर अली दूध बेचता था। साल 2006 में खाद्य निरीक्षक एसपी शर्मा ने उसके द्वारा बेचे जा रहे दूध का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच को भेजा था। जिसमें दूध के अपिमिश्रित होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद भूरा उर्फ असगर अली के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। अपमिश्रण निवारण अधिनियम 1954 की धारा 7/16 के प्रकरण में ट्रायल और सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से भूरा उर्फ असगर अली को डेढ़ साल की कारावास और एक हजार रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई है। इस मुकदमे में विभाग की ओर से पैरवी रामप्रताप और अरविंद कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed