फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five injured, including three women, in separate accidents.

Rampur News: अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Fri, 21 Aug 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five injured, including three women, in separate accidents.
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एक महिला समेत दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा बृहस्पतिवार देर रात नेशनल हाईवे पर गांव लोहा पट्टी के पास हुआ। यहां कैंटर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक बदायूं जिले के थाना जूना बाई क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सीएनजी कैंटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। हाईवे पर सीएनजी लीकेज की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
दूसरा हादसा शुक्रवार को नगर के हाईवे बाईपास पर रौरा कलां मोड़ के पास हुआ। क्षेत्र के गांव धमोरा निवासी हसीन अहमद ई-रिक्शा में सवारियां लेकर नगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार गांव लाड़पुर निवासी द्रोपा तथा धमोरा निवासी विमलेश और रीना घायल हो गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल रीना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed