{"_id":"57f546974f1c1b9b0627009f","slug":"mixed-itiems","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सेहत न खराब कर दे मिलावटी कुट्टू का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सेहत न खराब कर दे मिलावटी कुट्टू का आटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मंडी समिति में केला को केमिकल से पकाए जाने की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवरात्र पर मिलावटी कुट्टू कहीं आपकी सेहत न खराब कर दे। बाजार में मिलावटी कुट्टू का आटा बेचा जा रहा है,लेकिन इसको लेकर खाद्य विभाग कहीं भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की सैपलिंग नहीं की जा रही है, जिससे लोगों के मन में मिलावट के जहर की आशंका पैदा होने लगी है।
खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा प्रशासन की सख्ती के बाद भी खूब चल रहा है। अब नवरात्र शुरू हो चुके हैं ऐसे में लोग मां की भक्ति में लीन है। फलाहार के जरिए उपवास किया जा रहा है। मगर, इस फलाहार में भी मिलावट का डंक लग चुका है। खासतौर से कुट्टू का आटा इस वक्त खूब मिलावटभरा आ रहा है। बाजार में जिस तरह मिलावटी कुट्टू बेचा जा रहा है उससे तो यही जाहिर होता है कि किसी न किसी दिन इसके सेवन से कहीं बड़ा हादसा न हो जाए। मिलावटी कुट्टू का आटा का बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है,लेकिन इसके बाद भी फूड विभाग की टीम को इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
हालत यह है कि बाजार में पैक्ड आटा भी बिना किसी कंपनी के नाम बेचा जा रहा है। यदि इस आटे के सेवन से किसी की हालत बिगड़ती है तो ऐसे में किस कंपनी को जिम्मेदार माना जाएगा इसका तो कोई पता ही नहीं है। दुकानदार लगातार इस तरह के पैकेट बेच रहे हैं। तमाम लोगों के पेट की हालत भी खराब हो रही है,लेकिन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन