फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mission Indradhanush: Vaccination will be done to make two lakh children disease free

मिशन इंद्रधनुष: दो लाख बच्चों को रोग मुक्त बनाने के लिए होगा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush: Vaccination will be done to make two lakh children disease free
रामपुर। मिशन इंद्रधनुष के तहत स्वास्थ्य विभाग नियमित टीकाकरण की शुरूआत करने जा रहा है। इस अभियान में एक-एक बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के इस बड़े अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई हैं। इस अभियान में करीब दो लाख बच्चों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को काली खांसी, पीलिया, गलाघोंटू, टाइफाइड बुखार सहित 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। जिले में इस अभियान की शुरुआत सात अगस्त से होगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को चिह्न्ति करना शुरू कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन



शनिवार को आशा व एएनएम का होगा प्रशिक्षणअभियान को सफल बनाने के लिए आशा व एएनएम का विशेष सहयोेग रहेगा। अभियान से पहले इनको प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को जिले भर में ब्लॉक स्तर पर आशा व एएनएम का प्रशिक्षण होगा। इसमें बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन महीने तक चलेगा अभियान
मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। पहला चरण सात अगस्त से 13 अगस्त तक होगा। इसके बाद सितंबर व अक्तूबर में भी यह अभियान चलेगा। जिसमें बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed