फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   misbehave with je of electric corporation

बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ गांव में मारपीट, एसडीओ को बनाया बंधक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
misbehave with je of electric corporation
शाहबाद। शिकायत के बाद बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और आरोप है कि जेई के साथ मारपीट शुरू कर दी और एसडीओ को 25 मिनट तक बंधक बना लिया। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि झगड़ा जेई से हुआ है।मामले की जांच कराएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और तहरीर दे दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीओ महेंद्र सिंह को शिकायत मिली कि क्षेत्र के रंपुरा गांव में बिजली चोरी की जा रही है। सूचना के बाद विद्युत विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह, जेई ओपी पटेल और श्याम सिंह, संविदा कर्मी मुकेश, हरकिशोर, अनिल और वाहन चालक सोहरन रंपुरा गांव निवासी इकबाल की पत्नी अनवरी के यहां पर छापा मारा। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान दुकान पर कामर्शियल मीटर के स्थान पर घरेलू कनेक्शन पाया गया। साथ ही उस घरेलू कनेक्शन से चोरी कर खेत में लगी सबमर्सिबल मोटर चलाकर सिंचाई की जा रही थी। इस पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के अनवरी के बेटे बब्बू की पत्नी शमीम और भतीजे मुश्ताक और मुंतियाज का आरोप है कि विद्युत निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि जेई द्वारा गाली देते हुए अभद्रता की गई और इसका विरोध किया तो जेई मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बात को लेकर विद्युत निगम की टीम और गांव के मुश्ताक, मुंतियाज में हाथापाई हो गई। इस मारपीट में जेई श्याम सिंह के मामूली चोटें भी आई है और उन्होंने आरोपियों द्वारा वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है। वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष के मुंतियाज के हाथ में चोट आई है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने एसडीओ को बंधक बना लिया गया। बाद में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आई हुई तहरीर को रख लिया। विद्युत विभाग की टीम के साथ हुई मारपीट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहबाद कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पहले हम जांच कराएंगे। जांच में जो पाया जाएगा उसके बाद हम कार्रवाई करेंगे, मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- हमें शिकायत मिली थी कि बिजली चोरी की जा रही है। इसके बाद संयुक्त टीम में जेई और संविदा कर्मियों ने छापा मारा। मौके पर घरेलू कनेक्शन से दुकान पर बिजली चलती मिली। साथ ही चोरी से सबमर्सिबल की मोटर चलती हुई मिली। जब कार्रवाई की गई तो वहां के लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। -महेंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत निगम शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed