{"_id":"606f451c8ebc3edb546478b2","slug":"minor-raped-report-against-husband-and-wife-rampur-news-mbd385698177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। वारदात में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बच्ची ने रो-रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला गंज कोतवाली क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गई। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बता आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।